विजय माल्या ने एक पॉडकास्ट के दौरान कहा कि वह भागे नहीं है बल्कि वह तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली को बताकर देश से गए थे…. पॉडकास्ट में एक जवाब में विजय माल्या ने कहा कि उन्होंने बैंक से जितना लोन लिया था बैंक उसका ढाई गुना वसूल कर चुका है… इसके बाद भी उनको भगोड़ा कहा जा रहा है जो कि सरासर गलत है… विजय माल्या ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद और गलत बताया है… एक पॉडकास्ट में विजय माल्या ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है विजय माल्या ने बताया कि उन्होंने बैंक से सेटलमेंट की बात भी कही थी… लेकिन उनकी बात को नहीं माना गया… और उन्होंने यह भी बताया कि उनको जबरदस्ती फसाया जा रहा है…