[icon-list id=2454]

Download App from

Follow us on

शराब कारोबारी तिलक राज शर्मा के घर समेत कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की बड़ी कार्यवाही

Tilak Raj Sharma Income Tax Action
Spread the News

शराब कारोबारी तिलक राज शर्मा के घर समेत कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम ने बड़ी कार्यवाही की है… कानपुर में आयकर विभाग की टीमों ने कर चोरी की आशंका में बुधवार को शराब कारोबारी तिलक राज शर्मा के घर समेत साथ ठिकानों पर एक साथ सर्वे किया|

इनकम टैक्स विभाग की अलग-अलग टीमों ने करो भाई और इनसे जुड़े लोगों के कर्म पर एक साथ कार्रवाई की… सूत्रों के मुताबिक आयकर जांच में पता चला है कि कागजों पर ज्यादा खर्च दिखाकर आयकर कम भरा गया है… इसके अलावा खरीद में भी कुछ गड़बड़ियां मिली है… करीब 50 से ज्यादा अधिकारियों की टीम देर रात तक दस्तावेजों की छानबीन करती रही|

आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने रनिया स्थित फैक्ट्री, स्वरूप नगर, फजलगंज, शास्त्री नगर, माल रोड और तिलक नगर स्थित कार्यालय पर पहुंचकर जांच शुरू की जो की देर रात तक चलती रही… सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में टैक्स चोरी, बोगस पर्चो के जरिए खरीद फरोख्त और कई वित्तीय गड़बड़ी सामने आई हैं… सूत्रों की माने तो अधिकारियों को कारोबारी के कारोबार खातों बिलों खरीद बिक्री के रिकॉर्ड और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण तथ्य हाथ लगे है|

जांच में यह भी सामने आया है कि कारोबारी का सालाना टर्नओवर के मुकाबले आयकर भुगतान काम किया जा रहा था विभाग को ये भी जानकारी मिली है कि कारोबारी ने अपनी आय से कानपुर समेत देश के कई शहरों में बड़ी संख्या में संपत्तियां खरीदी हैं इन संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज भी जांच टीमों के हाथ लगे हैं… एक विदेशी शराब कंपनी में पार्टनरशिप के प्रमाण मिलने की भी चर्चा है आयकर अधिकारियों ने खरीद बिक्री के आंकड़ों का स्टॉक खातों और कर संबंधी दस्तावेजों से मिलान शुरू कर दिया है… जांच का मुख्य बिंदु यह है कि कारोबार और वास्तविक लेनदेन में कितना अंतर है साथ ही कर देनदारी को किस प्रकार कम दिखाया गया है|

> Related News

No PDF URL provided.