महिला दिवस के मौके पर दादा नगर को ऑपरेटिव स्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी और आयकर अधिकारी गीता कपूर टंडन को सम्मानित किया… इस मौके पर विजय कपूर ने कहा कि गीता कपूर टंडन ने कई मंच पर देश का नाम रोशन किया है… उन्होंने कहा कि गीता कपूर टंडन ने भारत के लिए कई मैच खेले हैं और जीत हासिल की है|
इसके अलावा वह एक ईमानदार और कर्मठ आयकर अधिकारी भी हैं| विजय कपूर ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और देश का नाम रोशन कर रहीं हैं| उन्होंने कहा कि गीता कपूर टंडन सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं… चेयरमैन विजय कपूर ने कहा कि आज हमारे देश की महिलाएं हर क्षेत्र में दुनिया में सबसे आगे हैं… यह हम सबके लिए गर्व की बात है|