Download App from

Follow us on

जननायक अजय कपूर के जन्मदिन पर उमड़ा कानपुर |

Spread the News

पूर्व विधायक अजय कपूर के जन्मदिन पर बधाई देने वालों की उमड़ी जबरदस्त भीड़

  • पूर्व विधायक के निवास और कार्यालय पर पहुंचे हजारों लोग, दी बधाई
  • ढोल, नगाड़ों के साथ फूल माला लेकर पहुंचे पूर्व विधायक के निवास पर
  • बिठूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने दी पूर्व विधायक को बधाई रविंद्र सिंह भाटिया , कानपुर

पूर्व विधायक अजय कपूर के जन्मदिन के मौके पर उनके आवास जाकर बिठूर के विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने बधाई दी… बिठूर के विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि पूर्व विधायक अजय कपूर ने हमेशा जनहित को सर्वोपरि रखा है जोकि उनकी सबसे बड़ी खूबी है…इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और लोग मौजूद रहे…कानपुर के लोकप्रिय भारतीय जनता पार्टी के नेता और जननायक अजय कपूर के जन्मदिन के मौके पर उनके कार्यालय और निवास पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे… ढोल के साथ लोगों ने उनके जन्मदिन पर बधाई दी और जोरदार अभिनंदन किया… पूर्व विधायक के कार्यालय पहुंचे लोगों ने उनको फूल मालाओं से लाद दिया… सभी ने पूर्व विधायक को जन्मदिन की बधाई दी…