Download App from

Follow us on

अद्भुत कथक बैले पर श्रीराम की शक्ति पूजा

Spread the News

डी टी एन एन,अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना और कला विदुषी डॉ विजया शर्मा और उनकी सुयोग्य शिष्याओं ने आज श्री रामलला के मन्दिर परिसर में श्रीराम की शक्ति पूजा के विभिन्न प्रसंगों को कथक नृत्य बैले के माध्यम से जीवंत कर दिया। इस मनोहारी प्रस्तुति से सभी भाव विभोर हो उठे।भाव, लय एवं नृत्य के तकनीकी पक्ष में निष्णात डॉ विजया शर्मा और उनकी टोली ने श्री राम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को नृत्य बिम्बों एवं दृश्यों के सृजन से ऐसा उकेरा की सभी वाह वाह कर उठे।


युद्ध प्रयास विफल होते देख श्रीराम की सेना में निराशा का भाव, जीत का संशय सहित श्रीराम की स्मृतियों से जुड़े अन्य प्रसंगों को नृत्य गतियों, संरचनाओं, मुद्राओं, उत्कृष्ट भाव भंगिमाओं से नृत्यांगनाओं ने ऐसा मनोहारी बनाया कि आह्लाद से भरे देखने वाले प्रत्येक क्षण रोमांचित होते रहे।सितार पर डॉ. नवीन मिश्रा, तबला पर राजीव शुक्ला, हारमोनियम पर नमन सिंह, गायन में डॉ. राजकुमारी शर्मा ने अपनी सम्पूर्ण दक्षता दिखाई।

> Related News

No PDF URL provided.