Download App from

Follow us on

शिवानी राजपाल कानपुर की पहली अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो रेफरीडीटीएनएन

Spread the News

कानपुर। शहर की बेटी शिवानी राजपाल ने ताइक्वांडो के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने विश्व ताइक्वांडो द्वारा आयोजित 133वें अंतरराष्ट्रीय क्योरूगी रेफरी सेमिनार में सफलता प्राप्त कर अंतरराष्ट्रीय रेफरी की परीक्षा उत्तीर्ण करने में बाजी मारी है। इस उपलब्धि के साथ, शिवानी अब वैश्विक ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में आधिकारिक रेफरी की भूमिका विश्व स्तर पर निभा सकेंगी।
इंडिया ताइक्वांडो के कोषाध्यक्ष रजत आदित्य दीक्षित ने बताया शिवानी को यह उपलब्धी वर्ल्ड ताइक्वांडो के अध्यक्ष चुंगवोन चोउ ने प्रदान की। उन्हें अंतरराष्ट्रीय रेफरी के रूप में मान्यता मिली है, जिससे वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ताइक्वांडो मुकाबलों का संचालन कर सकती हैं। गर्व की बात है वो कानपुर इतिहास मे पहली अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक बनी।
साथ ही सुशांत गुप्ता उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो के तकनीकी अधिकारी होंगे।
23 फरवरी को एक विशेष कार्यक्रम मे कानपुर ताइक्वांडो संघ उन्हें सम्मानित करेगी।
इस अवसर पर बासुकीनाथ ओझा, सुशांत गुप्ता, अरविंद श्रीवास्तव, लाली यादव, उदय प्रताप, अनूप कुमार, वंदना, संदीप कुमार आदि ने बधाई दी!