[icon-list id=2454]

Download App from

Follow us on

संगम से लाये गये पवित्र गंगाजल से बन्दियों ने किया स्नान |

Spread the News


जिला कारागार में बंदियों ने किया ‘हर-हर गंगे’ व ‘गंगा मैया की जय’ का उद्घोष
प्रमुख संवाददाता/दीनार टाइम्स
कानपुर। महाकुम्भ के शुभ अवसर पर संगम से लाये गये पवित्र गंगा जल से जिला कारागार के बन्दियों ने स्नान किया। जिला कारागार में हुये एक खास आयोजन में बंदियों को संगम के गंगा जल से स्नान करने का अवसर दिया गया। स्नान के दौरान बंदियांे ने ‘‘हर-हर गंगे’’ एवं ‘‘गंगा मैया की जय’’ का उद्घोष किया गया।


कारागार अधीक्षक डॉ. बीडी पांडेय ने बताया कि कारागार मंत्री के नर्देशों के अनुपालन में संगम से गंगाजल मंगाया गया और गंगाजल युक्त कलश स्थापित कर कारागार में विधिवत पूजा-अर्चना की गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ पी०एन० पाण्डेय-उप महानिरीक्षक कारागार, कानपुर परिक्षेत्र मुख्यालय लखनऊ ने किया। उनके साथ जेल अधीक्षक-डॉ० बी०डी० पाण्डेय, जेलर अनिल कुमार पाण्डेय व मनीष कुमार तथा कारागार के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


त्रिवेणी से लाये गये पवित्र गंगाजल की विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद उसे बन्दियों के स्नान हेतु निर्मित कुण्ड में मिश्रित किया गया, जिसमें बन्दियों ने हर्षाेल्लास के साथ भाव-विभोर होकर स्नान किया गया। स्नान के दौरान बन्दी ‘‘हर-हर गंगे’’ एवं ‘‘गंगा मैया की जय’’ का उद्घोष किया गया |

> Related News

No PDF URL provided.