- विकसित भारत संवाद कार्यक्रम ऐज 2025 के तहत किये गये उद्यमी, डॉक्टर, सीए व अधिवक्ता
- गेस्ट ऑफ ऑनर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और विशिष्ट अतिथि सांसद देवेंद्र सिंह भोले रहे
आलोक अग्रवाल/दीनार टाइम्स
कानपुर। जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिंहा बुधवार को कानपुर में थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत अभियान-2047 से प्रेरित होकर विकसित भारत संवाद कार्यक्रम ऐज 2025 संस्था ने होटल लैंडमार्क में एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें शहर के प्रतिष्ठित उद्यमियों के अलावा सीए, अधिवक्ता, डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। आयोजन में कानफिडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री, रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव, प्रोउट सॉलिसिटर सहयोगी संस्था के रूप में शामिल हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिंहा ने बतौर मुख्य अतिथि की। गेस्ट ऑफ ऑनर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और विशिष्ट अतिथि सांसद देवेंद्र सिंह भोले रहे। कार्यक्रम में विधायक नीलिमा कटियार, सलील विश्नोई, सुरेंद्र मैथानी समेत सैकड़ों की संख्या में शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्यों ने शास्त्री वाचन के साथ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करके हुआ। इसके बाद समाज मे बेहतर कार्य करने वाले उद्यमियों, डॉक्टर्स, एडवोकेट, चार्टर्ड अकाउंटेंट व बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि मनोज सिन्हा ने कहा कि डेवलपमेंट और विकास के लिए सबसे ज्यादा जरूरी लॉयन ऑर्डर और शांति होती है। यूपी में पिछले सात आठ वर्षाे में वास्तव में लॉ एंड ऑर्डर और शांति को लेकर सराहनीय कार्य हुए हैं। उत्तर प्रदेश अब ऐसा इकोसिस्टम डेवलप करने में लगा है, जहां इंस्पेक्टर राज समाप्त होगा। उन्होंने विकसित भारत के लिए व्यापारियों को जागृत करते हुए कहा की 11वीं शताब्दी में दुनिया की वर्ल्ड इकॉनमी में भारत का हिस्सा 35 फीसदी थी जो बाद में विदेशी आक्रमताओं के आने के बाद घटते घटता चला गया।
उन्होंने कहा है कि भारत आने वाले समूह में चौथी वर्ल्ड इकोनामी बन जाएगा। लेकिन इससे संतोष नहीं करना है आपको दुनिया में 11वीं शताब्दी वाला ही समय अपना लाना है जब पूरी दुनिया में बिजनेस जगत में भारत के हिस्सेदारी 35 फीसदी थी। श्री सिन्हा ने व्यापारियों को समझाया यह काम केवल सरकार के भरोसे नहीं हो सकता यह कुछ लोगों का काम नहीं एक तरफ जहां दुनिया बूढ़ी होती जा रही है वही भारत जवानो का देश है यह हमारा सौभाग्य है। हमें विदेशी बाजार अपनी निर्भरता व्यवस्था कम करनी होगी।
कार्यक्रम में सीए वीरेंद्रजीत सिंह, उद्यमी ओम प्रकाश डालमिया, मनोज गुप्ता, मलिक विजय कपूर, रविंदर अग्रवाल, विजय अग्रवाल, गौरव सेठी, सोम गोयनका, महेश चंद्र जैन, संजीव पाठक, पीयूष अग्रवाल, ऋषभ जैन, आयुर्वेद सिंह, सुभाष मनोट, सुरेश पुरी, तिलक राज शर्मा, गौरव कनोडिया, सीए राजीव मेहरोत्रा, पी के पांडेय, कंचन खन्ना, सीए वीपी आदित्य, डॉ अवध दुबे, डॉ संजय काला, डॉ राजपाल सिंह भारद्वाज, डा राकेश वर्मा, डा अतुल कपूर, डॉ सुरेंद्र कुमार शर्मा, अधिवक्ता राधा कृष्ण पांडे, सुरेश सिंह चौहान, हरी प्रसाद यादव, उमा शंकर गुप्ता, राम बहल विद्यार्थी समेत अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। डॉ अनुष्का सिंह ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सम्मानित किये गये विशिष्ठजनों का परिचय बताया।
एज संस्था के कोर कमेटी के सदस्य धर्मेंद्र सिंह ‘धर्मू’ ने कार्यक्रम में शामिल हुए तकनीक, चिकित्सा, ऊर्जा समेत अन्य क्षेत्रों में स्टार्टअप करने वाले उद्यमियों एवँ बुद्धजीवियों का स्वागत किया। अनूप जैन ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि संस्था भारत को विकसित भारत बनाने के लिए इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देवेंद्र डंक, अंकित अग्रवाल, दिनेश चंद्र राय, सुशील वाधवानी विकास मेहरोत्रा मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सुश्री अनन्या सिंह एडवोकेट व समाजसेवी नित्या चावला ने बखूबी किया।