Download App from

Follow us on

वक्फ कानून से रुकेगा मुसलमानों का शोषण…

Spread the News

उन्नाव। भाजपा कार्यालय में वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद का आयोजन किया गया। इसमें मंत्री धर्मपाल सिंह पहुंचे। कहा कि धार्मिक नेताओं और राजनेताओं के एक बड़े गुट ने वक्फ संपत्तियों को लूटकर आम मुसलमानों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित कर दिया। 31 फीसदी मुसलमान आज भी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। कहा कि इस कानून से गरीब मुस्लिम को उसका हक मिलेगा। उनका शोषण रुकेगा। महिलाओं के अधिकारों में वृद्धि होगी।

विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य रुमाना सिद्दीकी ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल से आम मुसलमानों का कोई नुकसान नहीं है। नुकसान उन वक्फ भू-माफिया का होगा जिन लोगों ने करोड़ों की जमीनों पर कब्जा कर रखा है। लोग अन्य दल भाजपा को लेकर मन में भय पैदा करने का कार्य करते हैं। भाजपा ही एकमात्र दल है जो तुष्टिकरण से ऊपर उठकर हमारे लिए कार्य करती है। सबका साथ सबका विकास के साथ गरीब मुस्लिम महिलाएं तीन तलाक़ से परेशान होती थी उनके लिए कानून बना कर उनको इससे निजात दिलाई है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, पूर्व नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह भी मौजूद रहीं।